"नये चरण" मुख्य रूप से साहित्य विशेषकर डा.सिद्धनाथ कुमार को समर्पित है | मौन साधक सिद्धनाथ कुमार हिन्दी साहित्य में एक प्रतिष्ठित नाम है | व्यंग्य ,आलोचना ,रेडियो नाटक ,काव्य - सहित साहित्य के कई विधाओं इनके महत्वपूर्ण योगदान से समृद्ध बने हैं | निरन्तर लिखने वाले सिद्धनाथ कुमार वे अन्य लोगों की तरह अपने को प्रचारित नहीं किया|
डा.सिद्धनाथ कुमार ने खुद कहा है - '"जिस युग में हूँ ,उसी में जीवित रहने का प्रयत्न किया
है | मुझे जो अनुभूतियाँ इस युगजीवन में से मिली हैं , उन्हें मैंने उसी की सामान्य भाषा में, उसी के सामान्य चित्रों में ,उसी की गति और लय में अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है |"
"नये चरण ब्लाग" में डा. सिद्धनाथ कुमार के साहित्य को एक मंच पर प्रस्तुत करने की योजना है |
इधर बहुत सी पुस्तकों की खोज हो रही है | जो अनेक विश्वविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में शामिल की गयीं हैं | शिक्षको - छात्रों की कठिनाइयों को देखते हुए पाठ्यों को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है | इसके साथ-साथ अन्य आलेख भी देखने को मिलेगा | जो अपने आप में काफी महत्वपूर्ण होगा | समय-समय पर अन्य जानकारी भी मिलेगी |